RRB ALP Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन का पूरा तरीका !

RRB ALP Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर एक विशाल भर्ती अभियान शुरू किया है। इस बार  11,127  पढ़ो पर आवेदन के लिए Notification जारी कर दिया गया है, जो उन लाखों उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो रेलवे में चालक पदों पर नौकरी करने का सपना देखते हैं।

RRB ALP Recruitment 2026

इस लेख में हम आपको RRB ALP Recruitment 2026 भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बेहद सरल भाषा में बताने वाले है, ताकि आपको आवेदन करते समय कोई भी परेशानी का न करना परे ।

RRB ALP Recruitment 2026 Overview

पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
कुल पद11,127
पे-स्केल (Pay Scale)लेवल-2 (7वें वेतन आयोग के अनुसार), शुरुआती मूल वेतन ₹19,900 + अन्य भत्ते।
नौकरी का प्रकारकेंद्र सरकार (भारतीय रेलवे)।
Official Websiterrbpatna.gov.in

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

ALP पद के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास तकनीकी शिक्षा का होना अनिवार्य है। सामान्य 10वीं पास उम्मीदवार इसके लिए पात्र नहीं हैं।

  • मैट्रिकुलेशन (10वीं) के साथ संबंधित ट्रेड्स में ITI (NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त)।

प्रमुख ट्रेड्स: फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, रेडियो और टीवी मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक डीजल, हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक।

  • जीनियरिंग में डिप्लोमा (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल)।
  • या इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E./B.Tech)

RRB ALP Recruitment 2026 Age Limit

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाती है

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु30 वर्ष
आरक्षण लाभSC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC (NCL) को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RRB ALP Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण होती है। इसमें मुख्य रूप से पांच चरण होते हैं:

  1. CBT-1 (कंप्यूटर आधारित टेस्ट): यह केवल स्क्रीनिंग टेस्ट होता है। इसमें गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  2. CBT-2 (दूसरा चरण): इसके दो भाग होते हैं (Part A और Part B)। Part A मेरिट बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि Part B आपके ट्रेड से संबंधित होता है जिसे केवल पास करना जरूरी है।
  3. CBAT (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट): इसे ‘साइक टेस्ट’ (Psycho Test) भी कहा जाता है। यह केवल ALP पद के लिए होता है।
  4. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्रों की जाँच।
  5. मेडिकल परीक्षण (Medical Examination): रेलवे में ALP के लिए ‘A-1’ मेडिकल स्टैंडर्ड अनिवार्य है। इसमें आँखों की रोशनी (बिना चश्मे के 6/6) सबसे महत्वपूर्ण होती है।

RRB ALP Recruitment 2026 Exam Pattern

तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस को समझना जरूरी है:

  • गणित: संख्या प्रणाली, बोडमास, दशमलव, प्रतिशत, समय और कार्य, लाभ-हानि आदि।
  • रीजनिंग: कोडिंग-डिकोडिंग, वेन आरेख, रक्त संबंध, समानता आदि।
  • सामान्य विज्ञान: 10वीं स्तर की भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान।
  • सामान्य जागरूकता: समसामयिक मामले (Current Affairs), खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व और राजनीति।

RRB ALP Recruitment 2026 Application Fee

  • General/OBC/EWS: ₹500 (CBT-1 में शामिल होने के बाद ₹400 वापस कर दिए जाते हैं)।
  • SC/ST/Ex-Servicemen/महिला/EBC: ₹250 (CBT-1 में शामिल होने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाती है)।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply RRB ALP Recruitment 2026)

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक RRB ALP Recruitment वेबसाइटों पर किया जा सकता है।

RRB ALP Recruitment 2026
  1. अपने संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट (जैसे rrbpatna.gov.in) पर जाएं।
  2. “Apply” बटन पर क्लिक करें और “Create an Account” चुनें।
  3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  5. फोटो, सिग्नेचर और जाति प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो) अपलोड करें।
  6. फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें

RRB ALP Recruitment 2026 Preparation Tips

  1. पिछले वर्षों के पेपर: पिछले 5 सालों के RRB ALP पेपर्स को हल करें। इससे परीक्षा के पैटर्न का सही अंदाजा मिलता है।
  2. NCERT पर ध्यान दें: सामान्य विज्ञान के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं की NCERT किताबें सबसे अच्छी हैं।
  3. मॉक टेस्ट: ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें ताकि समय प्रबंधन (Time Management) में सुधार हो सके।
  4. मेडिकल का ध्यान रखें: चूंकि आँखों का विजन 6/6 होना जरूरी है, इसलिए मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग सीमित रखें और अपनी आँखों का नियमित चेकअप कराएं।

नोट: किसी भी प्रकार की नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in को ही चेक करें।

RRB ALP CBT-1 Exam Pattern

  • कुल प्रश्न: 75
  • समय: 60 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
  • विषय: गणित (20), रीजनिंग (25), सामान्य विज्ञान (20), करंट अफेयर्स (10)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) RRB ALP Recruitment 2026

प्रश्न 1: क्या केवल 10वीं पास उम्मीदवार RRB ALP के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, 10वीं पास होने के साथ-साथ आपके पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है।

प्रश्न 2: क्या इसमें कोई इंटरव्यू (Interview) होता है?
उत्तर: नहीं, इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता। चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT-1, CBT-2), एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होता है।

प्रश्न 3: क्या चश्मा पहनने वाले उम्मीदवार ALP बन सकते हैं?
उत्तर: रेलवे के नियमों के अनुसार, ALP पद के लिए A-1 मेडिकल स्टैंडर्ड की आवश्यकता होती है, जिसमें आँखों की रोशनी बिना चश्मे के 6/6 होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में विजन टेस्ट के नियम जरूर देखें।

प्रश्न 4: CBT-1 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कितनी होती है?
उत्तर: हाँ, इसमें 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। यानी हर तीन गलत उत्तरों पर आपका एक सही अंक काट लिया जाएगा।

प्रश्न 5: क्या फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि तक आपके पास अपना फाइनल रिजल्ट या सर्टिफिकेट होना चाहिए। ‘Appearing’ उम्मीदवार इसके पात्र नहीं हैं।

Leave a Comment